{"_id":"653e9b38e0f349d661001736","slug":"bihars-solver-caught-in-pet-report-filed-hardoi-news-c-213-1-hra1001-5816-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पीईटी में पकड़ा गया बिहार का साॅल्वर, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पीईटी में पकड़ा गया बिहार का साॅल्वर, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हरदोई। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन रविवार को एक साॅल्वर को पकड़ा गया। यह साॅल्वर बिहार से यहां पर कन्नौज जनपद के एक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया था। परीक्षा केंद्र पर बायोमीट्रिक हाजिरी में दो-दो बार साॅल्वर का न तो फेस-रेटिना मैच हुआ और न ही फिंगर के निशान ही मेल हो सके। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने साॅल्वर को पकड़कर देहात कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई है।
पीईटी के लिए यहां पर 16 विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सेंट जेम्स स्कूल परीक्षा केंद्र में रोल नंबर-01974869 पर कन्नौज के अलासन पूराराय के अनंतपुर निवासी परीक्षार्थी अविनाश कुमार को परीक्षा देनी थी। नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि अविनाश के रोल नंबर और पंजीकरण नंबर-30321995839 पर संदिग्ध व्यक्ति की ओर से परीक्षा दिए जाने की जानकारी मिली। इस पर केंद्र की स्टेटिक मजिस्ट्रेट जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता की ओर से परीक्षार्थी की जांच-पड़ताल की गई। कड़ाई से पूछताछ में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की बात युवक ने स्वीकार कर ली।
पकड़ा गया युवक बिहार के पटना जनपद के थाना वक्तियारपुर के नया टोला माधोपुर निवासी रोशन कुमार है। पकड़े गए युवक की आयोग के प्रतिनिधि अशर्फी आजम, सेक्टर मजिस्ट्रेट अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विनोद कुमार व एजेंसी के जिला प्रबंधक कृष्ण कुमार पांडेय की मौजूदगी में बायोमीट्रिक हाजिरी कराई गई। बायोमीट्रिक फेल हो गई। इसकी रिपोर्ट भी निकलवाई गई है।
विज्ञापन
-- -- -- --
व्हाट्एएप चैटिंग से तय हुई थी डील
अविनाश कुमार और रोशन कुमार के मध्य व्हाट्सएप चैटिंग के माध्यम से पीईटी परीक्षा देना तय हुआ था। डील में परीक्षा देने के लिए 20 हजार रुपये तय हुए थे। व्हाट्सएप चैटिंग और मोबाइल कॉल डिटेल से इसकी पुष्टि भी हो रही है।