{"_id":"6213d69d03eeb53211728ddc","slug":"bicycle-reached-bay-of-bengal-in-three-phases-keshav-maurya-hardoi-news-knp681866539","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन चरणों में साइकिल पहुंची बंगाल की खाड़ी : केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन चरणों में साइकिल पहुंची बंगाल की खाड़ी : केशव मौर्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर (हरदोई)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के समर्थन में सोमवार को फूलबाग मैदान में आयोजित जनसभा में सपा पर तंज कसते हुए कहा कि तीसरे चरण के चुनाव के बाद साइकिल बंगाल की खाड़ी में पहुंच गई है।
उन्होंने नारा लगाया कि 100 में 60 हमारा, 40 में बंटवारा है, बंटवारे में भी हमारा है...। उन्होंने प्रमुख विपक्षी दलों को सांपनाथ, नागनाथ व नेवलानाथ की संज्ञा दी। कहा, अकेले जीतने की हिम्मत नहीं थी, इसलिए कई विचारधारा के लोगों से गठबंधन कर लिया।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सवायजपुर क्षेत्र को अर्जुनपुर समेत प्रदेश को 18 पुल दिए। मोदी और योगी की सरकारों ने सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ किया है। कहा कि रानू पिछली बार 27,000 वोटों से जीते थे।
विज्ञापन
इस बार 54,000 वोटों से जिताना है। भाजपा प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि क्षेत्र के लोगों का जो स्नेह मिला है, उसका कर्ज जन्म जन्मांतर तक नहीं चुका पाएंगे।
उन्होंने कमल खिलाकर बूथों की रखवाली व मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की। डिप्टी सीएम को कार्यकर्ताओं ने रामदरबार की स्मृति भेंट कर स्वागत किया।