{"_id":"60047bf18ebc3e2e5b65ebb6","slug":"bhandare-at-the-place-of-mla-shyam-prakash-s-birthday-hardoi-news-knp6065643197","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक श्यामप्रकाश के जन्मदिन पर जगह-जगह भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक श्यामप्रकाश के जन्मदिन पर जगह-जगह भंडारे
विज्ञापन
फोटो-18- बावन में भंडारे के दौरान भोजन देते गोपामऊ विधायक श्यामप्रकाश। संवाद
- फोटो : HARDOI
बावन/गोपामऊ/पिहानी। गोपामऊ से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश का जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अलग-अलग स्थानों पर भंडारा हुआ। इसके अलावा कंबल भी बांटे गए। समर्थकों ने विधायक के आवास और कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर बधाई दी।
बावन प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में एसएम काम्पलेक्स परिसर में विधायक के प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा ने कार्यक्रम आयोजित किया। यहां हवन पूजन हुआ और समर्थकों ने केक काटा। भंडारे का भी आयोजन हुआ।
विधायक श्यामप्रकाश ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद सबसे बड़ा पुण्य है। जितेंद्र प्रताप, रामबाबू मिश्रा, जदुनाथ यादव, गिरीश वाजपेयी, विनोद द्विवेदी, गोपाल कृष्ण शुक्ला, राहुल अवस्थी, सगीर खां, जितेंद्र शुक्ला, रमाकांत यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार विधायक समर्थकों ने सीएचसी में मरीजों और तीमारदारों को फल बांटे। विधायक के स्थानीय कार्यालय पर हवन कर केक काटा गया, कंबल भी बांटे गए। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह, नंदलाल शास्त्री, विमलेश गुप्ता, पीयूष शुक्ला, आदर्श सिंह, रामदास कटियार, विमलेश तिवारी भी मौजूद रहे।
गोपामऊ प्रतिनिधि के अनुसार विधायक के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में हवन-पूजन किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र उवैस खान, अनुपम मिश्रा, पंकज सिंह टेनी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बली मोहम्मद, मुनींद्र सिंह भी मौजूद रहे।