{"_id":"6490a36729a93964840bd774","slug":"bhakiyus-demand-should-be-investigated-pradhan-sangh-said-save-from-harassment-hardoi-news-c-12-1-294463-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भाकियू की मांग जांच हो, प्रधान संघ बोला- उत्पीड़न से बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भाकियू की मांग जांच हो, प्रधान संघ बोला- उत्पीड़न से बचाओ
विज्ञापन
भरावन। विकास खंड परिसर में सोमवार को भरावन प्रधान संघ और भाकियू लोकतांत्रिक संगठन आमने-सामने आ गए। प्रधानों ने भी उत्पीड़न बंद करने की मांग को लेकर सोमवार से धरना शुरू कर दिया। भाकियू कार्यकर्ता पांच दिनों से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं।
प्रधान संघ की ओर से सोमवार को भाकियू के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय पर धरना शुरू किया गया। राममदारपुर प्रधान रामजानकी के पुत्र सरोज अर्कवंशी ने कहा कि विकास कार्यों को कराने की स्वतंत्रता दी जाए। किसी भी यूनियन का उत्पीड़न व शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवास का आवंटन शासन की ओर से किया गया है और पात्र व अपात्रों का चयन सचिव ने किया। इसके बाद भी भ्रष्टाचार का आरोप प्रधानों पर लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रधानों का शोषण व उत्पीड़न जब तक बंद नहीं किया जाएगा तब तक बैठकों का बहिष्कार करते हुए धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान न हुआ तो मंगलवार से प्रधान संघ के पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठेगें। प्रधान आलोक अर्कवंशी,रामकिशोर,रामलखन,दीपक कुमार,प्रकाश,सुधीर सिंह त्यागी,सईद,श्रीप्रकाश,योगेंद्र ने भी विचार व्यक्त किए।
वहीं भाकियू लोकतांत्रिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान ने कहा कि पांच दिनों से संगठन का धरना चल रहा है। कार्यवाही के डर से भयभीत होकर प्रधान संघ सामने धरना पर बैठ गया है। प्रधानमंत्री आवास अपात्रों को देकर प्रधान व सचिव ने धन उगाही की है। ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में जमकर धांधली की गई है।जब तक भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई व पात्रों को आवास नहीं दे दिए जाएंगे, तब तक धरना चलता रहेगा। रामसहाय,यशवीर सिंह,राकेश,दीपक सिंह शेरा,शालू,राजेश सिंह,अनुज,रूमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
तैनात रही पुलिस
ब्लॉक परिसर में दिनभर गहमा गहमी रही। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।नायब तहसीलदार व सीओ संडीला अंकित मिश्र ने किसानों व प्रधानों से दो घंटा तक बातचीत की पर किसी ने एक न मानी। दोनों संगठनों नेधरना जारी रखने का निर्णय लिया है।