फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bhagwat Katha before the urn would release trip

भागवत कथा से पहले निकलेगी कलश यात्रा

Sun, 03 May 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 03 May 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha before the urn would release trip

श्याम सुंदर कांड पाठ समिति के 11वें वार्षिकोत्सव पर

विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। सोमवार को अपराह्न तीन बजे कलश यात्रा निकलेगी, इसके बाद शाम 6 बजे से नैमिषारण्य से आये आचार्य पंडित संजय मिश्र कथा का वर्णन करेंगे।

सात दिन तक चलने वाली इस कथा के बाद 12 मई को एक जोड़े का वैवाहिक संस्कार व भंडारे का आयोजन होगा। शाम  7 बजे से संगीतमय सुंदर कांड पाठ का आयोजन होगा। समिति के प्रमुख ज्योति प्रकाश सिन्हा ने कार्यक्रम के बाबत बताया कि वर्ष 04 में समिति का गठन कर सुंदर कांड पाठ का आयोजन शुरू किया था।

इसके पीछे मकसद था कि समाज में लोगों को सद्बुद्धि व युवाओं में संस्कार के साथ सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी हो। 11 वर्षों के दौरान करीब 550 संगीतमय सुंदर कांड पाठ आयोजित किए गए, इसमें समिति के सभी सदस्योें ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया।

कहा कि आज समिति में सदस्यों की संख्या 33 पर पहुुंच गई है। समिति के सदस्यों की सलाह पर पहली बार एक जोड़े का विवाह संस्कार कराया जाएगा, जिसमें नवदंपति को समिति की ओर से बक्शा, बैग के अलावा अन्य सभी जरूरी सामान दिए जाएंगे।

कहा कि कोशिश होगी कि अगले वर्ष वैवाहिक संस्कार में जोड़ों की संख्या बढ़ाई जाए। बताया कि सभी कार्यक्रमों का आयोजन धर्मशाला रोड स्थित नटवीर बाबा मंदिर के पास एक मैरिज लान में होगा। सोमवार को अपराह्न 3 बजे से कलश यात्रा के बाद श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed