फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bhagh Express robbers robbery of passengers

बाघ एक्सप्रेस में लुटेरों ने यात्रियों से की लूटपाट

Mon, 16 Feb 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 16 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bhagh Express robbers robbery of passengers

काठ गोदाम से हावड़ा जा रही बाघ एक्सप्रेस में बीती

विज्ञापन
रात बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की और चेन पुलिंग कर फरार हो गए। टीटीई की सूचना पर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी ली गई, पर बदमाशों का पता नहीं चल सका। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, फिर भी मामले की जांच की रही है।

शनिवार को काठ गोदाम से चल कर हावड़ा जाने वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस में बदमाशों ने यात्रियों की साथ लूटपाट की। वह यात्रियों के साथ लूटपाट करने के बाद शाहाबाद-टोडरपुर के बीच चेन पुलिंग कर फरार हो गए। घटना की जानकारी टीटीई ने स्टेशन मास्टर रामलखन को दी।

रात करीब 3:55 बजे जैसे ही ट्रेन हरदोई स्टेशन पर आई तो जीआरपी ने तलाशी ली, पर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। यात्रियों की माने तो करीब एक दर्जन बदमाश ट्रेन पर सवार हुए थे। कोच संख्या चार में सवार एक महिला का बैग छीन ले गए।

वहीं दो यात्रियों के मोबाइल छीन लिए। शाहजहांपुर स्टेशन पर जीआरपी को ट्रेन यात्री केशर जहां, पूर्णिमा व मालती ने घटना की सूचना दी है। घटना से यात्री दहशतजदा रहे। इस बाबत स्टेशन मास्टर राम लखन ने बताया कि टीटीई ने शाहाबाद सेे टोडरपुर के बीच तीन बार चेन पुलिंग की जानकारी दी थी।

जिसको जीआरपी को भेज दिया गया था। जीआरपी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई थी। दो लोगों के मोबाइल छीनने की बात प्रकाश में आई है। स्टेशन पर न तो महिला मिली थी और न ही बदमाश मिले थे। इस बाबत तहरीर भी नहीं मिली है।

जानकारी को शाहजहांपुर जा रहे है। मामले की जांच की जा रही है। कहा कि सभी से जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed