{"_id":"2debf535ff5ace68d87b491c1ab6694e","slug":"bhagh-express-robbers-robbery-of-passengers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ एक्सप्रेस में लुटेरों ने यात्रियों से की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ एक्सप्रेस में लुटेरों ने यात्रियों से की लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काठ गोदाम से हावड़ा जा रही बाघ एक्सप्रेस में बीती
विज्ञापन
रात बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की और चेन पुलिंग कर फरार हो गए। टीटीई
की सूचना पर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी ली गई, पर बदमाशों का पता
नहीं चल सका। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, फिर भी मामले
की जांच की रही है।
शनिवार को काठ गोदाम से चल कर हावड़ा जाने वाली 13020 बाघ एक्सप्रेस में बदमाशों ने यात्रियों की साथ लूटपाट की। वह यात्रियों के साथ लूटपाट करने के बाद शाहाबाद-टोडरपुर के बीच चेन पुलिंग कर फरार हो गए। घटना की जानकारी टीटीई ने स्टेशन मास्टर रामलखन को दी।
रात करीब 3:55 बजे जैसे ही ट्रेन हरदोई स्टेशन पर आई तो जीआरपी ने तलाशी ली, पर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। यात्रियों की माने तो करीब एक दर्जन बदमाश ट्रेन पर सवार हुए थे। कोच संख्या चार में सवार एक महिला का बैग छीन ले गए।
वहीं दो यात्रियों के मोबाइल छीन लिए। शाहजहांपुर स्टेशन पर जीआरपी को ट्रेन यात्री केशर जहां, पूर्णिमा व मालती ने घटना की सूचना दी है। घटना से यात्री दहशतजदा रहे। इस बाबत स्टेशन मास्टर राम लखन ने बताया कि टीटीई ने शाहाबाद सेे टोडरपुर के बीच तीन बार चेन पुलिंग की जानकारी दी थी।
जिसको जीआरपी को भेज दिया गया था। जीआरपी प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई थी। दो लोगों के मोबाइल छीनने की बात प्रकाश में आई है। स्टेशन पर न तो महिला मिली थी और न ही बदमाश मिले थे। इस बाबत तहरीर भी नहीं मिली है।
जानकारी को शाहजहांपुर जा रहे है। मामले की जांच की जा रही है। कहा कि सभी से जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।