फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bhaajapa ke bade neta bolate bada jhooth

भाजपा के बड़े नेता बोलते बड़ा झूठ

Mon, 21 Feb 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
bhaajapa ke bade neta bolate bada jhooth
संडीला (हरदोई)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में हुई जनसभा में भाजपा पर जमकर तंज कसे।
विज्ञापन

कहा, भाजपा के लोग सिर्फ झूठ बोलना जानते हैं। उनके छोटे नेता छोटा और बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं। कहा कि संडीला वाले जब इतना अच्छा लड्डू बना सकते हैं, तो सपा की सरकार क्यों नहीं बना सकते।
विज्ञापन

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने प्रत्याशी को जनता के लिए संडीला में विकल्प बताया। गठबंधन प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी के समर्थन में इमलियाबाग की जनसभा में अखिलेश ने कहा कि भाजपा को जनता पसंद नहीं कर रही, जबकि कांग्रेस और बसपा लड़ाई से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सपा सत्ता में आई तो संडीला को औद्योगिक क्षेत्र बना देंगे। यहां प्रशिक्षण स्कूल भी खोला जाएगा। जहां से प्रशिक्षण लेकर युवा नौकरियां पाएंगे। सवाल किया कि क्या किसानों की आय दुगनी हुई है।
कहा कि डीएपी महंगी हो गई, डीजल-पेट्रोल के दाम दोगुने हुए हैं, जबकि महंगाई आसमान पर है। कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो जल्द ही डीजल-पेट्रोल 200 रुपये लीटर बिकने लगेगा।
कहा कि यदि गठबंधन की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। किसानों को मुफ्त सिंचाई मिलेगी। खाद मुफ्त में दी जाएगी। कहा कि खाली पड़े 11 लाख पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
गोशाला में गायें भूखों मर रही हैं। जिन्हें पहले 500 रुपये पेंशन मिलती थी, उन्हें 1500 रुपये पेंशन दी जाएगी। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। साथ ही प्रदेश में आईटी कालेजों की स्थापना की जाएगी।
अस्पतालों को अच्छा बनाया जाएगा और मरीजों को नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की जाएगी। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार से लोग परेशान हो चुके हैं।
बसपा और कांग्रेस लड़ाई में नहीं है, केवल भाजपा से मुकाबला है। उन्होंने लोगों से हाथ उठाकर सुनील अर्कवंशी को वोट देने की अपील की।
भाजपा के बूथों में नाचने लगे हैं भूत
अखिलेश यादव ने कहा कि जिन विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है, वहां के हालात देखकर भाजपा वालों के चेहरे सुन्न पड़ गए हैं। भाजपा के बूथों पर भूत नाचने लगे हैं।

जनता के दिलों में 440 वोल्ट का करंट दौड़ रहा है, जो भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए काफी है। यह बात बीजेपी वाले नहीं समझ पा रहे हैं। जल्द ही बीजेपी की खटिया खड़ी होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed