{"_id":"d553847d25af28ff4a4f57354ab9034f","slug":"between-the-humidity-descended-frustrated-by-clouds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस के बीच उमड़े बादलों ने किया निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस के बीच उमड़े बादलों ने किया निराश
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर की तपिश व उमस में दोपहर बाद उमड़े बादलों को
विज्ञापन
देख गुरुवार को लोगों ने यह सोच कर राहत की सांस ली कि शायद अब बारिश होगी
और गर्मी से निजात मिलेगी, लेकिन इस दिन भी लोगों को निराशा ही हाथ लगी।
सावन की शुरुआत में हल्की बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी थी, पर जैसे जैसे वक्त गुजरता गया और सूरज की तपिश ने गर्माहट और उमस पैदा करनी शुरू की, वैसे-वैसे एक बार फिर लोगों के अंदर बारिश की चाह पैदा हो गई, पर तब से लेकर अब तक लोगों की यह चाहत पूरी नहीं हो पा रही है।
यह बात और है कि कई बार बढ़ी उमस के बाद बदली छाई रही और काले बादल भी आते दिखाई दिए, पर हवा के झाेंकों के साथ यह काले बदरा एक बार फिर वहां से गायब हो गए। ऐसा ही कुछ गुरुवार की दोपहर बाद भी देखने को मिला। आसमान में उमड़े काले बदरा और मौसम में बढ़ी उमस को देख लोगों ने बारिश की संभावनाएं व्यक्त करनी शुरू कर दी, पर उनके अरमान कुछ ही देर में चकनाचूर हो गए और बादल गायब हो गए।
मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया पिछले तीन चार दिनों से पारा वहीं 30 से 33 डिग्री पर अटका है और लोग गर्मी से परेशान हैं। बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।