{"_id":"62191296177ee10ce06f125f","slug":"beginning-of-historical-exhibition-fair-with-worship-hardoi-news-knp6825802188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजन के साथ ऐतिहासिक नुमाइश मेले का श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजन के साथ ऐतिहासिक नुमाइश मेले का श्रीगणेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के ऐतिहासिक नुमाइश मेल का शुक्रवार को वैदिक रीति नीति के अनुसार हवन पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। इस दौरान भगवान लक्ष्मी नारायण की सजी झांकी ने सभी का मन मोह लिया।
कोरोना प्रोटोकाल के तहत इस साल एक माह देर से शुरू हो रही नुमाइश मेले को लेकर लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इसी कड़ी में इस वर्ष अब मेले की शुरूआत हो गई है।
मेले के प्रथम दिन श्रीगणेश पूजन के साथ लक्ष्मी नारायण झांकी के साथ भजन कीर्तन हुए। 26 फरवरी शनिवार को सती मोह से लेकर शिव पार्वती के विवाह की लीला का मंचन होगा।
विज्ञापन
इसके बाद हर दिन लीलाओं का मंचन होते हुए 15 मार्च को राजतिलक की लीला का मंचन होगा। मेले में कवि सम्मेलन, मुशायरा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसके लिए आयोजन तिथियां तय की जा रही है।
मेला कमेटी के संयोजक पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि श्रीराम लीलाओं का मंचन 15 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से होगा।
मेले के शुभारंभ अवसर पर हुए हवन पूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा नेता पीके वर्मा, कृष्ण अवतार दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर, अमलेंद्र मिश्रा, रानू त्रिवेदी समेत आयोजन कमेटी से जुडे़ लोग आदि मौजूद रहे।