फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bees attack on the bridge Grra

गर्रा पुल पर मधुमक्खियों का हमला

Thu, 18 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Thu, 18 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Bees attack on the bridge Grra
सांडी के गर्रा पुल पर गुरुवार को दोपहर बड़ी मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया जिससे उस पर गुजरने वाले दोपहिया व हल्के  वाहन सवार व पैदल राहगीर खुद के बचाव को इधर उधर फिरते नजर आए। इससे पुल के दोनों ओर दोपहिया वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस भी इनके प्रकोप के आगे बेबस नजर आई। डेढ़ घंटे बाद मधुमक्खियों के जाने के बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


मरम्मत के लिए गर्रा पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक है। इन दिनों  दोपहिया वाहन, तिपहिया व साइकिल सवार व पैदल राहगीर यहां से होकर गुजर रहे हैं। दोपहर बाद मधुक्खियों का बड़ा झुंड पुल पर मंडराने लगा। पुल से गुजरने वालों पर मधुमक्खियों ने  हमला बोल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुल पर भगदड़ मच गई। लोग अपनी साइकिलें व वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे तो कुछ अपनी जैकेट व गमछे सर पर ओढ़ने लगे। इधर, भगदड़ होने के बाद व आड़े तिरछे दोपहिया वाहन सड़क पर पड़े होने से दोनाें तरफ जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह सांडी पुलिस को इस घटना की सूचना मिली और वह मौके पर पहुंची भी लेकिन वहां का दृश्य देख खुद अवाक रह गई और पुलिस बल इसके बाद खुद को बचाने में लग गया। बहरहाल स्थिति जस की तस बनी रही। मधुमक्खियों का यह तांडव डेढ़ घंटे चला। इसके बाद मधुमक्खियों के जाने से यातायात बहाल हुआ। इस दौरान कई लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed