{"_id":"56facf004f1c1b3448f006f5","slug":"bed-degree-holders-seeking-opportunity-in-the-urdu-teacher-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड डिग्री धारकों ने उर्दू शिक्षक भर्ती में मांगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड डिग्री धारकों ने उर्दू शिक्षक भर्ती में मांगा मौका
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बीएड धारकों ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंप शिक्षक भर्ती में शामिल करने की मांग की। कलेक्ट्रेट परिसर में मो. आलम ने कहा कि वह सभी बीएड प्रशिक्षण प्रमाण पत्र धारक हैं। नवंबर 2011 में आयोजित उत्तर प्रदेश की प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा भी उत्तीर्ण हैं और अधिकतर के पास एमए उर्दू की उपाधि भी है।
विज्ञापन
कुछ लोग स्नातक परीक्षा उर्दू विषय के साथ उत्तीर्ण हैं। लेकिन 72 हजार प्राइमरी प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया में टीईटी मेरिट कम होने के कारण कट आफ मेरिट में न आ सके। इन लोगों की टीईटी प्रमाण पत्र की मान्य समय अवधि भी समाप्त होने के कगार पर है। इसके अलावा अधिकतर की निर्धारित आयु भी निकलती दिख रही है।
विज्ञापन
मांग की कि बेसिक स्कूलों में होने वाली उर्दू टीचर भर्ती प्रक्रिया को प्रशिक्षु उर्दू शिक्षक चयन प्रक्रिया बनाने के लिए आदेश पारित करें। ताकि बीएड प्रशिक्षण प्राप्त एमए उर्दू उपाधि धारकों को भी उर्दू शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिल सके। इस मौके पर गुफरान, अजय कुमार, मेराज अनवर, मो. अनीस, संजीव कुमार, दीपक, अनीसा खातून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन