{"_id":"769d09a1d6432f85314e75db594ad520","slug":"be-aware-and-self-reliant-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक होकर आत्म निर्भर बनें महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक होकर आत्म निर्भर बनें महिलाएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मदरसा कंजुलउलूम के प्रांगण में भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा संचालित नई रोशनी योजना के अंतर्गत स्वर्णिम संस्थान के छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए पालिकाध्यक्ष मालती रमन गुप्ता ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही हैं।
यह शिविर भी उन्हीं योजनाओं में से एक है। इसका लाभ लेकर महिलाओं को आगे बढ़ना चाहिए। शिक्षा व व्यवसायिक प्रशिक्षण लेकर महिलाओं को यही प्रयास करना है कि वे आत्म निर्भर बने। इस दौरान पालिकाध्यक्ष पति राजारमन गुप्ता ने कहा कि यह ऐसे प्रयास हैं जो महिलाओं को आगे बढ़ने में काफी सहायक होंगे और प्रत्येक क्षेत्र में काम आएंगे।
मदरसा प्रबंधक अब्दुल मतीन ने कहा कि महिलाओं को इस शिविर के माध्यम से महिला नेतृत्व जीवन कौशल, स्वयं सहायता समूह, बजट बचत निवेश, कंप्यूटर प्रशिक्षण समेत तमाम रोजगार परक जानकारियां दी जाएंगी। यहां तजीन सालिहा, शाहिदा खातून, ईशा, के अलावा मास्टर टेनर इंद्रभूषण राय, कावेरी त्रिपाठी, तबस्सुम गुलशी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्र म का संचालन प्रमिला कुमारी ने किया।