{"_id":"c1ea54553b61d984e33128062472302b","slug":"bdo-warned-on-negligence-in-housing-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास निर्माण में लापरवाही पर बीडीओ को चेताया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास निर्माण में लापरवाही पर बीडीओ को चेताया
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा व लोहिया आवासों के निर्माण कार्य अभी शत
विज्ञापन
प्रतिशत पूरा नहीं हुआ है। निर्माण में हीलाहवाली को लेकर ही सीडीओ ने अब
कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीडीओ को आवास निर्माण कराने की समय सीमा
निर्धारित करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी जारी कर दी।
जिले में वित्तीय वर्ष 14-15 के दौरान इंदिरा आवास योजना से 17,772 आवासों का निर्माण कराया जाना है, जबकि करीब 3,215 लोहिया आवास निर्मित होने हैं। आवासों का निर्माण कराने की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारियों को दी गई है, लेकिन जनपद के खंड विकास अधिकारी आवासों को लेकर अधिक रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
यही वजह है कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है और आवासों के निर्माण की प्रगति अभी तक शत प्रतिशत नहीं हुई है। जिसको लेकर अब कार्रवाई शुरू कर दी गई। आवासों को लेकर प्रतिमाह समीक्षा होने के बावजूद सभी विकास खंडों की स्थिति में सुधार नहीं है।
जिनमें अहिरोरी, सुरसा, बावन, हरियावां व पिहानी विकास खंडों की स्थिति आवास को लेकर अधिक दयनीय बनी हुई है। आवासों के निर्माण में तेजी न होने की वजह से ही अब मुख्य विकास अधिकारी ने अब कार्यवाही की है। आवासों का निर्माण कार्य तीव्र गति से कराते हुए एक माह में शत प्रतिशत कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए, जबकि अन्यथा की स्थिति में खंड विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी दी है।