{"_id":"5fb7e5dc8ebc3e9bbf6b4b2a","slug":"bdo-ado-social-welfare-salary-stopped-hardoi-news-knp5952509125","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामियां मिलने पर बीडीओ और एडीओ समाज कल्याण का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामियां मिलने पर बीडीओ और एडीओ समाज कल्याण का वेतन रोका
विज्ञापन
सवायजपुर(हरदोई)। डीएम अविनाश कुमार ने शुक्रवार को भरखनी ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मनरेगा संबंधी अभिलेखों में खामियां मिलने पर बीडीओ का वेतन रोक दिया तो पेंशन पत्रावलियां लंबित रखने पर एडीओ समाज कल्याण का वेतन भी रोक दिया। दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
भरखनी ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विभिन्न अभिलेखों की जांच की। इस दौरान विभिन्न आवेदकों की पेंशन पत्रावलियां ग्राम सचिवों की रिपोर्ट के बाद भी एडीओ समाज कल्याण के पास लंबित पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। एडीओ समाज कल्याण अभिषेक को फटकार लगाते हुए तीन दिन के अंदर सभी पत्रावलियां जिला मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए और वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश भी जारी किए। मनरेगा संबंधी कार्यों की पत्रावलियों का निरीक्षण किए जाने के दौरान बड़ी संख्या में निर्माण कार्यों के फोटो ही नहीं मिले तो एस्टीमेट सहित कई अन्य अभिलेख भी अधूरे मिले। इस पर डीएम ने बीडीओ विद्याशंकर कटियार का भी वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब किया है। ब्लॉक सभागार में उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने नगला पत्तो की गोशाला का भी निरीक्षण किया। यहां 66 मवेशी मिले। तालाब में पानी न रुकने की समस्या से लोगों ने अवगत कराया।
इस दौरान सीवीओ डॉ. जेएन पांडेय भी मौजूद रहे। इसके बाद डीएम अविनाश कुमार ने शाहाबाद में छह करोड़ रुपये की लागत से बन रहे तहसील भवन का निरीक्षण किया। प्राथमिक तौर पर कोई खामी नहीं मिली। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को मार्च तक कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हस्तांतरण से पहले ही सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं।