फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Basketball , kabaddi and kho-kho in favor of Team A

बास्केट बाल, कबड्डी व खो-खो में टीम ए का दबदबा

Wed, 30 Sep 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 30 Sep 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Basketball , kabaddi and kho-kho in favor of Team A
श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कालेज के संस्थापक की जयंती को लेकर
विज्ञापन
बुधवार को विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय संस्थापक की जयंती पर बास्केटबाल, खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीनों ही प्रतियोगिता में टीम ए ने विजय हासिल की।

विद्यालय संस्थापक, शिक्षाविद् बाबू राधाकृष्ण अग्रवाल की जयंती समारोह को लेकर खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक अनुज अग्रवाल व प्रधानाचार्य मीता मुखर्जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।  विद्यालय में खो-खो, बास्केट बाल व कबड्डी की प्रतियोगिता हुई। इसमें खो-खो प्रतियोगिता में टीम ए की अन्नपूर्णा

सिंह, सृष्टि सिंह, सृष्टि गुप्ता, बबिता पाठक, मीनाक्षी मिश्रा, सुहानी पांडेय, नीतिका सैनी, अनु पाल, अनीता श्रीवास्तव, अंजली मिश्रा व आस्था की टीम विजयी हुई। इसके बाद कबड्डी की प्रतियोगिता हुई। इसमें टीम ए के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया। बास्केट बाल की प्रतियोगिता में भ टीम ए के खिलाड़ियों का दबदबा बना रहा। प्रतियोगिता का निर्णय हंसराज कुशवाहा तथा निगार बेगम ने दिया। विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed