फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bank hadtal

दो दिन की बैंकों की हड़ताल, तीसरे दिन एटीएम कंगाल

Mon, 03 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
bank hadtal
फोटो-8-सिनेमा चौराहे पर स्थित एचडीएफसी के एटीएम पर लगी भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
हरदोई। दो दिन चली बैंकों की हड़ताल से उपभोक्ता परेशान रहे। इसके बाद रविवार को एटीएम के शटर डाउन होने से उनकी मुसीबत बढ़ गई। शहर के एटीएम में पैसे न होने से उपभोक्ता पैसों की खातिर भटकते दिखे।
विज्ञापन

ढाई वर्ष से लंबित कई मांगों को लेकर बैंक कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर रहे। जिससे शुक्रवार व शनिवार को जिले की 150 बैंक शाखाओं में ताला पड़ा रहा। करीब 300 करोड़ से अधिक का लेनदेन प्रभावित हुआ। इधर दो दिन की हड़ताल के बाद रविवार को एटीएम पर लोड बढ़ने से कैश की समस्या हो गई।
विज्ञापन

शहर में कई बैंकों के 50 से अधिक एटीएम हैं लेकिन रविवार को दो, तीन छोड़कर सभी शोपीस नजर आए। स्टेशन रोड स्थित स्टेट बैंक के बाहर लगे एटीएम पर सभी का विश्वास बना रहता है। यदि कहीं पैसा नहीं मिलता तो भी यहां रुपये मिल जाते हैं। लेकिन रविवार को यहां भी शटर डाउन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed