{"_id":"5e31befe8ebc3e4b267f76c6","slug":"band-aginst-caa-not-effective-in-city-hardoi-news-knp5412830123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के विरोध में बंद रहा बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के विरोध में बंद रहा बेअसर
विज्ञापन
हरदोई। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में बहुजन मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित बंद का कोई असर जिले में नहीं दिखा। पिहानी और गोपामऊ में गिनी चुनी दुकानें बंद नजर आईं, लेकिन सीएए के विरोध में न तो कोई जुलूस निकला और न ही कोई ज्ञापन दिया गया। बंद के मद्देनजर शहर में प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।
शहर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में आयोजित बंद का कहीं कोई असर नहीं दिखा। अधिकांश दुकानें और बाजार सामान्य दिनों की तरह ही खुले नजर आए। टोडरपुर विकास खंड के ग्राम टुमुर्की में बंद का कोई असर नहीं दिखा। अल्पसंख्यक बाहुल्य गांव होने के चलते यहां मझिला पुलिस तैनात रही। माधौगंज में भी बंद का कोई असर नहीं दिखा।
टड़ियावां में भी बाजार खुले रहे। गोपामऊ में कुछ लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया, लेकिन कुछ देर बाद ही यह दुकानें खुल गईं। पिहानी में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में इस्लामगंज, बस अड्डा और बड़ा चौराहे पर कुछ दुकानें बंद रहीं। पिहानी कोतवाल कस्बे में लगातार भ्रमण करते रहे।