फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Balamau Shahjahanpur Express will run from Monday

सोमवार से चलेगी बालामऊ शाहजहांपुर एक्सप्रेस

Fri, 19 Feb 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Balamau Shahjahanpur Express will run from Monday
फोटो-28-हरदोई रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : HARDOI
कोरोना काल में बंद की गईं अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा चुका है। इसी क्रम में लखनऊ-दिल्ली रूट पर चलने वाली ट्रेन बालामऊ शाहजहांपुर पैसेंजर के संचालन को भी हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन

यह ट्रेन नंबर बदलकर अब एक्सप्रेस बनाकर चलाई जाएगी। ट्रेन का संचालन सोमवार से किया जाएगा।
मार्च 2019 में कोरोना के चलते पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया था। इसके बाद ट्रेनों का संचालन भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
अगस्त से ट्रेनों का संचालन चरणवार ढंग से शुरू करा दिया गया, लेकिन पैसेंजर ट्रेन बालामऊ शाहजहांपुर पैसेंजर का संचालन अब तक शुरू नहीं कराया जा सका था। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

11 महीने के बाद रेलवे ने इसके पुन: संचालन को हरी झंडी दे दी है। ट्रेन का संचालन 22 फरवरी से शुरू हो जाएगा।
इस बार यह पैसेंजर ट्रेन नए नंबर 04306 के साथ एक्सप्रेस ट्रेन बनाकर संचालित की जाएगी। यात्री जनरल टिकट के जरिए यात्रा कर सकेंगे।
सीएमआई अंबुज मिश्रा ने बताया कि बालामऊ शाहजहांपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन से दैनिक यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। ट्रेन का टाइम टेबल जारी हो गया है।
बताया कि अप रूट की ट्रेन संख्या 04305 बालामऊ से चलकर शाम 7.09 बजे हरदोई स्टेशन पहुंचेगी। वहीं डाउन रूट की ट्रेन संख्या 04306 शाहजहांपुर से चलकर सुबह 8.13 बजे हरदोई स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed