फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bakabu Bolero, one killed, four injured in truck collision

ट्रक से टकराई बेकाबू बोलेरो, एक की मौत, चार घायल

Mon, 17 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 17 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bakabu Bolero, one killed, four injured in truck collision
मोर्च्युरी के बाहर रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala

बिलग्राम।  कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर बेकाबू बोलेरो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में हरपालपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक की मौत हो गई। जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर तीन को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के  गदनापुर निवासी उमेश (48) के उन्नाव के सफीपुर निवासी मोतीलाल दूर के रिश्तेदार हैं। रविवार को मोतीलाल की बेटी की शादी थी। उमेश रविवार शाम बोलेरो से शादी में शामिल होने गया था। उसके इसी थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी भइयालाल (50), बेटा अनूप (16), इंद्रमोहन (58) पुत्र दयाराम, चालक विनीत (20) पुत्र बलवीर निवासी गिरवापुर भी गए थे।
विज्ञापन


सोमवार सुबह वह लोग बोलेरो से घर लौट रहे थे। तड़के करीब 4:30 बजे बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर हाईवे पर रोशनपुर गांव के निकट चालक से बेकाबू होकर बोलेरो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई । हादसे में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में भइयालाल, इंद्र मोहन और अनूप की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed