फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bajrangis opened front against terrorism

बजरंग दल ने फूंका पाक व आतंकवाद का पुतला

Sat, 09 Oct 2021 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Bajrangis opened front against terrorism
फोटो-22-सोल्जर बोर्ड चौराहे पर पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूं कते बजरंग दल हरदोई अवध प्रांत के पद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कश्मीर घाटी में बढ़ी आतंकी गतिविधियों के खिलाफ शनिवार को बजरंग दल अवध प्रांत की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सोल्जर बोर्ड चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पाक व आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिला संयोजक रिषभ अग्निहोत्री ने कहा कि कश्मीर घाटी में फिर हिंसक तस्वीर सामने आ रही है। हिंदुओं की हत्याएं की जा रहीं हैं। इसके पीछे पाकिस्तान और आतंकवादियों का हाथ है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल कश्मीर के हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है। शनिवार को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी को सौंपा। इस मौके पर नगर संयोजक प्रशांत मिश्रा, निशांत सिंह, मनु मिश्रा, ओमकार श्रीवास्तव, महेंद्र, पीयूष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शाहाबाद में बजरंग दल के जिला सह संयोजक पवन रस्तोगी की अगुवाई में कोतवाली के सामने प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर अशोक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद पुनीत कनौजिया, नगर अध्यक्ष राहुल मिश्रा, संयोजक शोभित श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संडीला में भी पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस मौके जिला संयोजक सूरज पांडेय, जिला विशेष संपर्क प्रमुख विवेक, नगर संयोजक अनूप, नगर सहसंयोजक अमन कनौजिया, संगम गुप्ता, विष्णु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed