{"_id":"596906744f1c1b5e248b469b","slug":"bahu-death-mother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसने से सास-बहू की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसने से सास-बहू की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर मौजूद पंचम व अन्य परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुम्हारनपुरवा शुक्रवार दोपहर चूल्हे पर खाना बनाते समय छप्पर गिर पड़ा, जिससे खाना बना रही सास-बहू जिंदा जल गईं। पुलिस ने दोनों शवाें का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुम्हारनपुरवा में कुसुमा (40) पत्नी पंचम शुक्रवार दोपहर छप्पर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसके पास ही उसकी सास चंद्रावती (70) पत्नी रेवती बैठी थी। इसी दौरान अचानक छप्पर गिर गया और उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
नीचे दबने की वजह से कुसुमा और चंद्रावती जलने लगीं। लपटें देख ग्रामीण दौड़े। किसी तरह आग बुझाई। इस दौरान चंद्रावती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुसुमा को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुछ देर में उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि कुसुमा का नाम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में था, लेकिन अभी तक उसे गैर सिलेंडर नहीं मिला था।
विज्ञापन