फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bags are taking part , including three children, was finally picked up

बैग लेकर भाग रहे बच्चे समेत तीन दबोचे

Sun, 13 Sep 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sun, 13 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bags are taking part , including three children, was finally picked up

शहर कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा दुकान पर बैग लेकर

विज्ञापन
भाग रहे एक बच्चे व दो किशोर को दुकानदार और अन्य लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद उनके अभिभावकोें को हिदायत देते हुए उनके सुपुर्द कर दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा चौराहा पर संचालित एक सर्राफा दुकान पर शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तत्योरा निवासी श्याम सुंदर कुछ खरीदारी करने आए थे। तभी वहां पर एक दस साल के बच्चे के साथ एक किशोर व किशोरी नाक की चांदी की बाली खरीदने के लिए आई और उन लोगों ने दुकानदार और श्याम सुंदर को अपनी बातों में उलझा लिया।

इसी बीच दस साल का बच्चा श्यामसुंदर का बैग लेकर भाग खड़ा हुआ। जिस पर आसपास के लोगों ने उसे दौड़ाया। इसी बीच दुकानदार ने उसके  साथ आई किशोरी को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उन लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह लोग मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं और उनकी मां शहर में फेरी लगाकर कपड़े बेचती है।

घटना से दुकान पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। दरोगा राजीव सिंह ने बताया कि तीनों ही बच्चे नाबालिग हैं और पीड़ित ने भी लिखित रूप से दिया कि उसे कोई कार्रवाई नहीं करनी है। इस पर बच्चाें अभिभावकों को बुलाया गया है और उनको हिदायत देते हुए बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed