फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bagh

तीन दिन में बीस किमी दूर कुंवरपुर बघेल पहुंचा बाघ

Sun, 23 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bagh
पिहानी। पिछले तीन दिन में दो मुख्य मार्ग पार कर बाघ ने कुंवरपुर बघेल के खेतों में खड़े गन्ने की फसल में अपना ठिकाना बनाया है। बाघ का पीछा कर रही वन विभाग की टीम का कहना है कि उसने गोमती का किनारा छोड़ कर अब सल्लिया रोड के किनारे स्थित गांवों की राह पकड़ कर खीरी के बॉर्डर का रुख किया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले गोमती किनारे से भिरिया गांव होकर बाघ ने पिहानी चपरतला रोड पार की थी। यहां से शारदा नहर को भी पार करते हुए गन्ने के खेत में छुपता हुआ वह अब्दुल्लानगर होकर कुंवरपुर गांव की सीमा में दाखिल हो गया है।
विज्ञापन

टीम का कहना है कि पूरे बीस किमी का चक्कर काट कर बाघ लखीमपुर खीरी जनपद की सीमा से महज चंद किमी दूर है। खीरी में दाखिल होकर वह आसानी से जंगल का रुख कर सकता है। रेंजर शीतला प्रसाद ने बताया कि कुंवरपुर बघेल तक पंजों के निशान मिले हैं। इससे आगे की खोज के लिए कांबिंग के लिए टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed