फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Baba's followers died in the wave of mourning

बाबा के निधन से अनुयायियों में शोक की लहर

Fri, 13 May 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Baba's followers died in the wave of mourning
शोक में डूबे जिले के निरंकारी संप्रदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। कनाडा से वापसी के बाद बाबा हरदेव सिंह का एक दिवसीय समागम जिले में होने वाला था। जिसकी तैयारियों में भी अनुयायी जुट गए थे लेकिन शुक्रवार को आई आकस्मिक निधन की सूचना के बाद निरंकारी संप्रदाय आंखों में अश्रु धारा लेकर शोक सभा में डूब गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को निरंकारी संप्रदाय के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह की कनाडा में एक सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। प्राप्त खबरों के अनुसार यह दुर्घटना कनाडा में बताई गई। सूचना आने के बाद ही जिले भर में अलग अलग स्थानों पर अनुयायियों के शोक सभा आयोजित कर दुख जताने का सिलसिला जारी हो गया जोकि देर शाम तक जारी रहा। निरंकारी मंडल सचिव जितेंद्र सिंह के आवास पर हुई शोक सभा में उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना करने के बाद बताया कि कनाडा से वापसी के बाद वह जिले में अपना कार्यक्रम एक दिवसीय समागम के लिए दे चुके थे। जिसकी तैयारियां भी लोगों ने शुरू की थी।
विज्ञापन


उनके जाने के बाद निरंकारी समुदाय अपने आप को अनाथ समझ रहा है। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर रामगोपाल वर्मा, रामकुमार, संजीव सक्सेना, विकास, नाथीराम, नीलम, सुमन, मनोज श्रीवास्तव, रमेश राजपूत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed