{"_id":"5f0de6d48ebc3e635e49183f","slug":"baazaar-khune-ka-syadool-bana-hardoi-news-knp5711839156","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पिहानी में दुकानें खुलने का नया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पिहानी में दुकानें खुलने का नया शेड्यूल
विज्ञापन
पिहानी। कस्बे में दायीं और बायीं साइड के हिसाब से बाजार खुलने और बंद होने के शेड्यूल पर व्यापारियों में पनपे आक्रोश को देख प्रशासन ने इसे बदल दिया है।
मंगलवार सुबह पिहानी कोतवाल एसपी शुक्ला ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से दायीं और बायीं साइड के हिसाब से दुकानों के खुलने-बंद होने के समय का निर्धारण किया था। इसको लेकर व्यापारियों में खासा रोष व्याप्त हो गया। कोतवाल ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। देर शाम अधिशासी अधिकारी अहिवरनलाल ने नया शेड्यूल जारी कर दिया, जो बुधवार से लागू होगा।
इस तरह खुलेंगी दुकानें
- शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मेडिकल स्टोर, क्लीनिक के अलावा सभी दुकानें बंद रहेंगी।
- खाद्य सामग्री, कृषि, सीमेंट, मौरंग, सरिया, हार्डवेयर, सेनेट्री और सैलून की दुकानें सुबह आठ से दो बजे के बीच खुलेंगी।
- कपड़ों की दुकानें, जूता-चप्पल, मोबाइल, इलेक्ट्रिक शोरूम, इलेक्ट्रानिक आइटम की मरम्मत आदि की दुकानें दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे तक खुलेंगी।
- कोई भी दुकान दोनों पालियों में नहीं खुलेगी।
संडीला में मंगल से शुक्र तक खुलेंगी दुकानें
एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने तहसील सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने व्यापारियों को बताया कि शनिवार, रविवार और सोमवार को कस्बा बंद रहेगा। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुलेंगी। अन्य दिनों में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक दुकानें खुलेंगी। मेडिकल स्टोर रात नौ बजे खोले जाएंगे। कस्बे में सैनिटाइजेशन नगर पालिका कराएगी। बैठक में नगर व्यापार मंडल के संजय जायसवाल, भाजपा के नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी, लताफत अली, वीरेंद्र कुमार गौरव गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, रवि कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।