फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Avnish got first place in essay competition

निबंध प्रतियोगिता में अवनीश ने पाया पहला स्थान

Wed, 17 Feb 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Avnish got first place in essay competition
पुरस्कृत किए गए बच्चों के साथ मौजूद आयोजक व विद्यालय का स्टॉफ। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। कॉलेज लेवल मोबिलाइजेशन ऑफ स्टूडेंट्स योजना के तहत बुधवार को हरियावां के डिघिया गांव स्थित ग्रामोदय महाविद्यालय में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन विषयक जागरुकता कार्यक्रम व निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें अवनीश ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

ग्रामोदय महाविद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार मिश्र ने कहा कि किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी होनी चाहिए। हम सबकी जिम्मेदारी है कि किसानों को इसके लिए जागरूक करें। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कौशल किशोर त्रिपाठी व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र वर्मा ने विद्यार्थियों को फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई के वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. डीबी सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. दीपक कुमार मिश्र ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन को अपनाने की जरूरत है, क्योंकि यह व्यवस्था पर्यावरण एवं भूमि, दोनों के लिये लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता में अवनीश कुमार शुक्ला को प्रथम, शशिओम मिश्र को द्वितीय व आशुतोष शुक्ला को तृतीय स्थान मिला। राखी शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजक व विद्यालय प्रबंधक द्वारा विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed