फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Auto driver landed in protest

विरोध में उतरे आटो चालक

Sun, 20 Sep 2015 12:03 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई Updated Sun, 20 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Auto driver landed in protest

शहर में चल रहे आटो से चंदा वसूलने वाले एक यूनियन के

विज्ञापन
नेता के साथियों द्वारा चालक को पीटने पर आटो ने चक्का जाम कर दिया और एएसपी से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की। आटो चालकों को ज्ञापन देने पर पुलिस के प्रकोप का भी दंश झेलना पड़ा। इससे आटो चालकों में भारी रोष व्याप्त है।

ज्ञात हो कि शहर में 400 के आसपास आटो संचालित हो रहे हैं। इन आटो वालों से एक तथाकथित यूनियन के नाम पर एक सत्तापक्ष के नेता आटो चालकाें से प्रतिदिन रुपये की वसूली करते हैं और अपने द्वारा छपाई गई रसीद देते हैं। चंदा की रसीद न लेने वाले आटो चालकों के साथ जबर्दस्ती करते है और उनके सहयोगी चालकों की पिटाई तक कर देते हैं।

इससे आटो चालक परेशान है। शुक्रवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरा बहादुर निवासी आटो चालक मोहित कश्यप आटो लेकर आया तो स्टेशन पर यूनियन के संचालक के कार्यकर्ताओं ने उसको चंदे की रसीद दी, जिस पर उसने कहा कि उसके पास अभी पैसा नहीं है। कुछ समय बाद आकर दे देगा और रसीद वापस कर दी।

इस पर यूनियन संचालक के सहयोगी और उनका साला महिला अस्पताल के पास पहुंचा और धमकी देते हुए गालीगलौच किया। इसके बाद शाम को नुमाइश चौराहे पर रोक कर उन लोगों को मारापीटा। इससे नाराज होकर शनिवार को सभी आटो चालकों ने आटो बंद कर विरोध जताया और डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे।

जहां से उन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके बाद सभी एसपी कार्यालय पहुंचे और एएसपी पूर्वी बीसी दुबे से मिलकर यूनियन संचालक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि चंदा देने के बाद भी उनको यूनियन नेता और उसके सहयोगी परेशान करते हैं। एएसपी ने उनको कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, आटो बंद होने के कारण शहर के लोग परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed