फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Attempted robbery from CISF jawan, injured

सीआईएसएफ जवान से लूट का प्रयास, घायल

Tue, 15 Feb 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Attempted robbery from CISF jawan, injured
हरदोई। शहर में लखनऊ चुंगी चौकी से चंद कदम दूरी पर मंगलवार को दिनदहाड़े तीन लुटेरों ने ई-रिक्शा सवार सीआईएसएफ के जवान को लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने में असफल लुटेरे नुकीले हथियार से वार कर फरार हो गए। पीड़ित ने भागकर चौकी पर सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची लुटेरे फरार हो चुके थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तत्यौरा निवासी विवेक सिंह सीआईएसएफ के जवान हैं। वह इन दिनों झारखंड में तैनात हैं। बुधवार को उनकी बहन की शादी है। बहन की शादी पर छुट्टी पर गांव आए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को वह शहर के लखनऊ मार्ग स्थित मंडी से सब्जी लेने आए। ई-रिक्शा पर सब्जी लादकर वह गांव जा रहे थे। विवेक के मुताबिक, रास्ते में लखनऊ चुंगी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर ई-रिक्शा से पीछा करते हुए आए लुटेरों ने उसकी जेब से रुपये निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक चलते ई-रिक्शा पर ही लुटेरों से लड़ता रहा, जिससे लूट में असफल लुुटेरों ने उसके सिर पर नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। हमले में कुछ देर के लिए वह बेसुध हो गए।

इस बीच लुटेरे सामने की गली में ई-रिक्शा से फरार हो गए। जवान ने पास स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने उसके साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लुटेरों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिल सका।
जिसके बाद घायलावस्था में खुद जिला अस्पताल पहुंचकर जवान ने प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाकर घर चला गया।
कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि लूट के प्रयास का आरोप निराधार है। जवान से ई-रिक्शा सवार लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed