फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   attack on police team

कच्ची शराब पकडने गए चौकी प्रभारी और सिपाही को पीटा

Sun, 13 Dec 2020 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
attack on police team
माधौगंज सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कराते कुरसठ चौकी प्रभारी राजपाल सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
माधौगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बढ़ैयाखेड़ा की कंजड़ बस्ती में अवैध रूप से शराब बनाने की सूचना पर छापा मारने पहुंचे कुरसठ चौकी प्रभारी और उनकी टीम पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। शराब के साथ पकड़े गए आरोपी को छुड़ा लिया। घटना में चौकी प्रभारी और एक सिपाही घायल हुआ है।
विज्ञापन

कुरसठ चौकी प्रभारी राजपाल सिंह शनिवार रात पहुंतेरा तिराहे के निकट गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि ग्राम बढ़ैयाखेड़ा में इतवारी पुत्र महावीर कच्ची शराब बना रहा है। सूचना पर राजपाल सिंह, सिपाही प्रेम सिंह, मनोज कुमार और परशुराम ने बढ़ैयाखेड़ा पहुंचकर इतवारी के घर पर छापा मारा। शराब बना रहे इतवारी को पकड़ लिया और दस लीटर कच्ची शराब बरामद की। आरोपी के बेटे पवन, पत्नी सुनीता, पुत्री खुशबू, पूजा पत्नी नीरज, अशोक पुत्र मुनई, गीता पत्नी अशोक, नीरज पुत्र मुनई, बब्बू पुत्र शिवराज, आशादेवी पत्नी मुनई, दिलीप पुत्र शिवराम, राजू पुत्र मुनई व तीन-चार अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

हमले में चौकी प्रभारी राजपाल सिंह और सिपाही प्रेम सिंह घायल हो गए। पुलिस टीम पर हुए हमले के कारण गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने 12 नामजद और चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed