{"_id":"590395c24f1c1b4522c0ced4","slug":"attachment-notice-against-two-sons-of-former-legislator","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के दो बेटों के खिलाफ कुर्की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के दो बेटों के खिलाफ कुर्की नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर (हरदोई)। तहसीलदार सवाजयपुर ने पूर्व सपा विधायक बाबू खां के दो बेटों समेत तीन लोगाें के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किया है। तीनों पर व्यापारकर का लाखों रुपये का बकाया है। एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि कर बकाएदारों के घरों पर नोटिस चस्पा कराए जाएंगे। इसके बाद उनके संपत्ति की कुर्की कराकर बकाया व्यापार कर वसूला जाएगा।
विज्ञापन
पाली कसबा निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक बाबू खां के बेटों सरताज खां और सरफराज खां पर ईंट भट्टों का व्यापार कर का बकाया है। कई नोटिसें देने के बाद भी दोनों ने कर जमा नहीं किया। विभाग ने आरसी जारी कर दी। डीएम ने सवाजयपुर तहसील को वसूली करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एसडीएम सवायजपुर वंदना त्रिवेदी ने बताया कि सरताज खां पर 2 लाख 57 हजार 045 और सरफराज पर 5 लाख 67 हजार 863 व्यापार कर का बकाया है। इसके अलावा पाली निवासी प्रमित कुमार मिश्रा पुत्र दिनेश कुमार मिश्रा पर 3 लाख 10 हजार 402 रुपये बकाया है। तहसीलदार राजेश चौरसिया ने बताया तीनों बकाएदारों को कई बार नोटिस भेजे गए लेकिन उन्होंने बकाया जमा नहीं किया।
विज्ञापन
इसके बाद 5 जुलाई 16 को तत्कालीन विधायक बाबूखां के दोनों बेटों सरताज, सरफराज के साथ प्रमित के खिलाफ कुर्की नोटिस जारी कर दिया गया है। पर प्रमित के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए गए थे। हालांकि तहसीलदार बकाएदारों के फरार होने की बात कह रहे हैं लेकिन मामला सत्ता के दबाव में दबा दिया गया था। जिस सरताज को तहसीलदार फरार बता रहे हैं वह शाहाबाद सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे।