{"_id":"6111234a8ebc3ef3956d05fc","slug":"at-sandi-and-bawan-marg-police-booth-will-be-constructed-hardoi-news-knp645162254","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांडी और बावन मार्ग पर बनेंगे स्थायी पुलिस बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांडी और बावन मार्ग पर बनेंगे स्थायी पुलिस बूथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। आईजी लक्ष्मी सिंह के कड़े तेवरों के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। अपराधों को रोकने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए नए सिरे से कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसी क्रम में सिटी सर्किल में बावन और सांडी मार्ग पर एक-एक स्थायी पुलिस बूथ बनाने की कवायद तेजी से शुरू हुई है।
आईजी लक्ष्मी सिंह की ने शनिवार को अपराध समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान जिले में बढ़ रहीं वारदातों पर आईजी ने नाराजगी जताई थी। शहर क्षेत्र में हो रहीं लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लूट प्वाइंट्स को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद से एसपी अजय कुमार ने पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एसपी ने तीन अगस्त की शाम हरदोई बावन मार्ग पर समुदा भिठारी गांव के
निकट व सांडी मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट स्थाई पुलिस बूथ बनाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर शनिवार की शाम से ही शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों प्वाइंट्स पर पहुंचकर बूथ के लिए जगह चिन्हित कर मिट्टी डलवानी शुरू कर दी है। दोनों मार्गों पर पुलिस बूथ बनने से वारदातों को रोकने में मदद मिलेगी। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि दोनों बूथ जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगे। बूथों पर चौबीस पुलिस मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया बावन मार्ग पर बनने वाले पुलिस बूथ से लगभग दो ग्राम पंचायतों के 25 मजरों व सांडी मार्ग के पुलिस बूथ से लगभग 24-25 गांवों के बाशिंदों तक पुलिस की मदद पहुंचेगी। इसके अलावा लोनार के कुछ गांव व सांडी थाने के कुछ गांवों तक भी मदद पहुंचेगी।