फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   asked chefs to encompass honorarium

धरना दे रसोइयों ने मांगा मानदेय

Fri, 26 Dec 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 26 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
asked chefs to encompass honorarium

जुलाई से लेकर नवंबर माह तक के बकाए पारिश्रमिक का

विज्ञापन
भुगतान कराने सहित 10 सूत्रीय मांगाें पर कार्रवाई की मांग को लेकर रसोइया एवं मजदूर जन कल्याण समिति के बैनर तले शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्राइमरी व जूनियर विद्यालयों के रसोइयों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।

धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संपदानंद मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित मिड-डे मील योजना में प्राइमरी व जूनियर विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को काफी समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समिति द्वारा रसोइयों की समस्याओं को देखते हुए मांगे की जा रही हैं। जिनमें जुलाई सत्र 2014 से नवंबर 14 का बकाया पारिश्रमिक तत्काल दिलाने, रसोइयों का पारिश्रमिक हर माह देने, रसोइयों लोगों का विनियमितीकरण कराने, रसोइयों का शासनादेश केंद्र द्वारा बनाने, प्रतिवर्ष नई चयन प्रक्रिया को बंद करने, 11 माह का मानदेय भारत सरकार श्रम मंत्रालय द्वारा निर्धारित दैनिक मजदूरी आधार पर देने की मांग की।

इसके अलावा पूर्व विद्यालय की साफ सफाई चपरासी से या सफाई कर्मचारी से कराने एवं रसोइया को हर माह में एक छुट्टी प्रदान कराने की मांग भी शामिल हैं। इस दौरान रसोइयों ने एक 10 सूत्रीय ज्ञापन बीएसए को सौंप मांगों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही यह भी कहा गया कि अन्यथा की स्थिति में सड़कों पर उतर आंदोलन करने को विवश होंगे। इस मौके पर सुखसागर मिश्र मधुर, सचिव सरोजनी मिश्रा, गोमती गातम, रामकुमार, रामश्री, रेशमा, लालन शर्मा, निशा, साधना, सीमा, सुनीता, मनोरमा, रामप्रताप, राममूर्ति, छोटेलाल, जयकरन, रामवती, रामकुमारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed