{"_id":"57094b794f1c1bee2bc81227","slug":"ash-hundreds-of-acres-of-wheat-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल राख
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
फसल राख।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम सैतियापुर गांव स्थित खेतों में लगी आग से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। आग बुझाने के दौरान एक बालक लपटों की चपेट में आकर जिंदा जल गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 200 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जली है। तहसीलदार नंद प्रकाश मौर्य ने बताया कि करीब डेढ़ हेक्टेयर बिलग्राम तहसील क्षेत्र में है और शेष क्षेत्र सदर तहसील में है। दोनों टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं।
विज्ञापन
सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव में सुबह करीब 11 बजे उमेश त्रिपाठी के खेत में आग की लपटें उठने लगीं। उमेश का पुत्र बलराम (12) गांव के अन्य बच्चों के साथ आग बुझाने के लिए खेत के बीच में चला गया। इसी दौरान तेज हवा के साथ उठी लपटों से अन्य बच्चे तो भाग गए, लेकिन बलराम आग की चपेट में आ गया। काफी प्रयास के बाद भी ग्रामीण उसे आग से निकाल न सकें। देखते ही देखते वह आग में जिंदा जल गया। आग की लपटों ने उमेश का 40 बीघा, राधा किशन, श्यामा चरन, राजेंद्र सिंह, ऋषि, धर्मपाल, नन्हें, रामशरण, अवधेश, रामरूप, हरेंद्र, बृजेंद्र, उमेश तिवारी समेत दर्जनों किसानों की करीब 200 बीघा से अधिक गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन
आग का तांडव देख किसानों के आंसू छलक आए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने दोपहर करीब 1:45 बजे आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बलवंत सिंह चौधरी, तहसीलदार नंदप्रकाश मौर्य, थाना इंचार्ज अल्ताफ अंसारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम को भेजा। उमेश कुमार त्रिपाठी का पुत्र बलराम (12) गांव के सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। वह चार भाइयों और एक बहन में वह तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
माधौगंज में 100 बीघा फसल राख
माधौगंज। कुरसठ चौकी क्षेत्र के देविनपुरवा गांव में दोपहर वेद प्रकाश के खेत में आग लग गई। आग से वेद प्रकाश सहित पड़ोस के 22 किसानों की करीब 100 बीघा फसल जल गई। आग लगने की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज इंद्रजीत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। हल्का लेखपाल रामपाल ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।
बेनीगंज में 24 बीघा फसल जली
बेनीगंज। कस्बे से लगे देहात क्षेत्र स्थित शाम चार बजे के करीब अचानक गोकरन यादव के खेत में लगी आग ने पड़ोस के गोविंद तथा ठेके पर खेती करने वाले कालू मौर्य की फसल को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गोकरन और गोविंद की 6-6 बीघा एवं कालू मौर्य की 12 बीघा फसल जल गई। लेखपाल ने सर्वे कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही है।
शाहाबाद में साठ बीघा फसल जली
शाहाबाद। थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में रमेश ने अपने खेत की फसल काटने के बाद भूसा आदि हटाने के बाद खेत में आग लगा दी। दोपहर में तेज हवाओं ने आग से चिंगारियों को पड़ोस के खेतों में पहुंचा दिया जिससे वहां आग लग गई। करीब 12 किसानों की साठ बीघा फसल जल गई। दमकल के पहुंचने के पहले 60 बीघा फसल जल गई। जिसमें प्रभावित होने वाले किसानों में बिजरानी पत्नी स्व. परागू लाल, महदेई पत्नी तुलसीराम, राजेंद्र, हीरालाल, पवन, शैलेश कुमार, अगस्ते, उर्मिला पत्नी अलख, श्रीपाल, रामदयाल, रामबक्स, राजकुमार, सुशील कुमार, पप्पू आदि शामिल हैं।