फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   as soon as Nitin becomes Vice Vice President supporters celebrted

दीपावली से पहले शहर में मनी दीवाली, खूब बंटी मिठाई

Mon, 18 Oct 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
as soon as Nitin becomes Vice Vice President  supporters  celebrted
फोटो-37-नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला के मकान के बाहर आतिशबाजी करते समर्थक। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सदर विधायक नितिन अग्रवाल के विधानसभा उपाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा होते ही जनपद में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले में दीपावली सा जश्न मनाया गया। जगह-जगह नितिन अग्रवाल के समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

सदर विधायक नितिन अग्रवाल का विधानसभा उपाध्यक्ष बनना नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ ही तय हो गया था, लेकिन सपा ने उनके विरुद्ध नरेंद्र वर्मा को प्रत्याशी बना दिया था। सोमवार को विधानसभा में मतदान के बाद मतगणना हुई और अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने परिणाम घोषित करते हुए नितिन अग्रवाल के विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचन का एलान किया।
विज्ञापन

इस एलान के साथ ही जनपद में नितिन के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके वैटगंज स्थित आवास पर प्रियम मिश्रा, प्रदीप पाठक, टिंकू त्रिवेदी, बालाजी, अंबुज शुक्ला, संजू शर्मा, सुशील गुप्ता, मोनू दिवाकर, कल्लू रस्तोगी आदि ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के डीएम चौराहा स्थित फार्म हाउस पर भी मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मनीष चतुर्वेदी, राजू मिश्रा, केसी गुप्ता, छोटू अग्रवाल आदि मौजूद रहे। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला के आवास के बाहर जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान हबीब लिट्टे, अमित वाजपेयी, आकाश पाठक, अंशुमान मिश्रा, रामदास यादव आदि मौजूद रहे।

फोटो-36-फार्म हाउस पर समर्थकों के साथ खुशी मनाते नितिन अग्रवाल के चाचा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्?

फोटो-36-फार्म हाउस पर समर्थकों के साथ खुशी मनाते नितिन अग्रवाल के चाचा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्?- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed