फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   arrengements in l 1 hospital

दुरुस्त की जाने लगीं एल-1 अस्पतालों की व्यवस्थाएं

Sun, 29 Nov 2020 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
arrengements in l 1 hospital
हरदोई। सर्दी के बीच कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंकाओं के बीच प्रशासन नेे इंतजाम शुरू कर दिए हैं। बावन चुंगी के निकट स्थित नगर पालिका के बरातघर में कोविड-19 का एल-1 अस्पताल संचालित होगा। रविवार को कृषि महाविद्यालय परिसर और बावन सीएचसी में बने एल-1 अस्पतालों में सफाई कराई गई।
विज्ञापन

कोरोना की शुरुआत के समय ही बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मलिहामऊ के केंद्रीय विद्यालय, कृषि महाविद्यालय परिसर में कोविड-19 का एल-1 अस्पताल बनाया गया था। लेकिन संक्रमण की दर कम होने पर ये अस्पताल खाली हो गए थे। लखनऊ रोड पर नयागांव स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय परिसर में एल-2 अस्पताल भी संचालित है।
विज्ञापन

अब प्रशासन ने नए सिरे से कवायद शुरू की है। मलिहामऊ के केंद्रीय विद्यालय के स्थान पर बावन रोड पर स्थित नगर पालिका के बरातघर को एल-1 अस्पताल के रूप में तैयार किया जा रहा है। यहां 100 मरीजों को रखने की व्यवस्था होगी। बावन सीएचसी मेें 30 मरीजों के लिए इंतजाम किए गए हैं। कृषि महाविद्यालय में भी दोबारा व्यवस्था दुरुस्त की गईं हैं। यहां 250 मरीजों को रखे जाने का इंतजाम है। सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना संक्रमण बढ़ने पर कोई परेशानी न हो, इसलिए पहले से ही तैयारियां कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed