{"_id":"5fb7e3c08ebc3e9ba43c13a7","slug":"arrangements-break-jam-everywhere-in-the-city-hardoi-news-knp595244783","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्थाएं हुई धड़ाम, शहर में हर जगह जाम ही जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्थाएं हुई धड़ाम, शहर में हर जगह जाम ही जाम
विज्ञापन
फोटो-5-नुमाइश चौराहे पर लगे जाम में फंसे दोपहिया व चौपहिया वाहन। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। हर बार की तरह ही इस बार भी एक नवंबर से यातायात माह का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। रोजाना लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। यातायात माह में लोगों को तरह तरह के आयोजन करके जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। यही कारण रहा कि शुक्रवार को एक बार फिर से शहर में यातायात की व्यवस्थाएं पूरी तरह से धड़ाम दिखीं तो हर जगह जाम ही जाम दिखाई दिया।
शुक्रवार सुबह से भी शहर की ज्यादातर सड़कें जाम की चपेट में नजर आईं, जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर का नुमाइश चौराहा, घंटाघर रोड, सोल्जर बोर्ड चौराहा, बड़ा चौराहा, अस्पताल तिराहा से लेकर मुन्ने मियां चौराहा आदि हर जगह जाम की स्थिति बद से बदतर दिखी। इस दिन दोपहर के समय तो हालत और भी खराब होते दिखे, यहां तक कि यातायात पुलिसकर्मी भी इस जाम से निजात दिलाने के लिए जुटे रहे लेकिन बिना लोगों के सहयोग से जाम को न खुलवा सके।
सिर्फ गाड़ियों की फोटो खींचने में निपट रहा माह
जिले में वर्तमान समय में यातायात माह चल रहा है। पुलिस फोटो खिंचवाकर वाहवाही लूटने में जुटी है, कोई भी जाम से शहर को बचाने के प्रयास में नहीं सोच रहा है। जाम के कारण आए दिन लोगों को तमाम प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए पूरी तरह से यातायात प्रशासन जिम्मेदार है। इस मामले में जिम्मेदारों का एक ही जवाब होता है कि जाम की समस्या अब आम हो गई है, क्योंकि हर रोज वाहनों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसी स्थिति में सड़कें कम चौड़ी होने के कारण ऐसी समस्या आ रही है।
विज्ञापन
कई जगह चल रहे रिक्शे, बांटे जा रहे पंफलेट
यातायात माह के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए कोरोना काल में शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए लोगों को कई माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को पंफलेट आदि बांटकर भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
बाइक सवार उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
शहर में बाइक सवार खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। एक ही दोपहिया वाहनों पर चार से पांच सवारियां तक देखने को मिल रहीं हैं। यातायात माह में पुलिस द्वारा जगह-जगह बाइक सवारों को नियमों की जानकारी दी जा रही है। उसके बाद भी यातायात के नियम बाइक सवारों के लिए बेमानी हो रहे हैं।
यातायात माह में निकल पा रहे हेलमेट
शहर में करीब सात से नौ हजार लोग बाइक से हर रोज गुजरते हैं लेकिन इसमें कई हजार लोग ऐसे हैं जो हेलमेट नहीं पहनते। इसमें दो हजार वाहनों पर तीन सवारी होती है। इसमें 15 वर्ष से 22 वर्ष के युवाओं की संख्या अधिक है। यही कारण है कि सबसे अधिक हादसे के शिकार युवा हो रहे हैं।
शहर में लगने वाले जाम से निपटने के लिए प्लान तैयार किया गया है। चौराहों के साथ मुख्य बाजारों में भी पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। आला पुलिस अधिकारी तक समय समय पर शहर के मार्गो का निरीक्षण कर रहे हैं। शहर में पुलिस पूरी तरह से एलर्ट है। जाम की समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी।
-सीओ सिटी विकास जायसवाल