फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Arjunpur Bridge will be built soon-Ashok

जल्द बनवाया जाएगा अर्जुनपुर पुल- अशोक

Thu, 12 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 12 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
 Arjunpur Bridge will be built soon-Ashok

ब्लाक परिसर में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व एमएलसी डा. अशोक बाजपेई ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विरोधियों पर करार प्रहार किए। कहा कि सपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय व उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी नसीहत दी कि गलत काम के बजाय अन्याय के विरुद्ध लड़ें। एमएलसी बनने के बाद पहली बार हरपालपुर पहुंचे डा. बाजपेई कुशल सियासी खिलाड़ी के रूप में नजर आए। पूरे भाषण में जहां उन्होंने कटियारी क्षेत्र की राजनीति में लंबी पारी खेलने के संकेत दिए।
विज्ञापन


वहीं प्रशासन के अधिकारियों को सुधरने की नसीहत भी दी। डा. बाजपेई ने कहा कि सपा का कर्मठ सिपाही व जनता का सेवक हूं। क्षेत्र के विकास, समस्याओं का समाधान व कार्यकर्ताओं के सम्मान को बरकरार रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेड़ीजोर पुल की मांग प्रदेश सरकार ने पूरी कर दी है। अब अर्जुनपुर पुल की मांग भी बहुत जल्द पूरी होगी। भाजपा व बसपा पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि ये दल कुर्सी की खातिर देश व प्रदेश को बिखराव के रास्ते पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रेम मोहब्बत से ही मुल्क की तरक्की हो सकती है। बसपा के राज में इज्जत बचाना मुश्किल था।


डा. बाजपेई की मौजूदगी में ब्लाक प्रमुख पति व प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कमलेश पाठक ने पार्टी सुप्रीमो के स्वस्थ होने की कामना के लिए वैदिक रीति रिवाज से यज्ञ कराया। इस मौके पर पप्पू, संतराम, यतेंद्र पाठक, पंकज यादव, गोविंद पांडे, सौरभ मिश्रा, अतुल सिंह, विमलेश पाठक, धीरज गुप्ता, राजबहादुर यादव, अजय सिंह, आजाद भदौरिया, मनोज द्विवेदी, राम प्रताप पांडे, राजीव यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed