फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Arbitrary transfers , lay alert

ट्रांसफर में मनमानी, धरने की चेतावनी

Wed, 28 Oct 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 28 Oct 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Arbitrary transfers , lay alert
सुपरवाइजरों के स्थानांतरण में नियमावली का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए
विज्ञापन
सुपरवाइजर एसोसिएशन ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ने बुधवार को सुपरवाइजर के स्थानांतरण कई किलोमीटर दूर करने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही कई नोटिसों के बाद भी संशोधित आदेश न देने पर प्रांतीय निर्देशन में इंदिरा भवन स्थित निदेशालय के बाहर

धरना प्रदर्शन करने की बात कही। एसोसिएशन के बैनर तले नलकूप के संघ भवन में सुपरवाइजरों की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने बताया कि निदेशालय ने सुपरवाइजरों का स्थानांतरण गलत तरीके से किया है। 500 से 800 किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिए जाने से काफी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानांतरण निरस्त कराने के लिए कई बार धरना

हुआ और नोटिस दी गई। संशोधन का आश्वासन भी दिया गया। दो माह बीतने के बावजूद अभी न तो स्थानांतरण निरस्त किया गया और न ही संशोधन हुआ। ऐसे में अब सुपरवाइजर्स एसोसिएशन दो नवंबर को  इंदिरा भवन स्थित निदेशालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी। इसमें स्थानांतरण निरस्त अथवा संशोधित कराने, स्थानांतरण विकल्प पत्र लेकर करने, विभागीय

स्थानांतरण नियमावली बनाने व गृह जनपद स्थानांतरित करने, वेतन विसंगति दूर कर मुख्य सेविका को ग्रेेड पे 2800 से उच्चीकृत करके 4800 करने तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी का ग्रेड पे 4200 से बढ़ाकर 5400 करने, पदोन्नित

प्रक्रिया पूर्ण कर तत्काल आदेश देने, संविदा पर कार्यरत मुख्य सेविकाओं को नियमित करने, एसीपी का लाभ तत्काल देने, मुख्य सेविकाओं का उत्पीड़न बंद करने, वाहन भत्ता देने की मांग की जाएगी। उन्हाेंने सभी मुख्य सेविकाओं को धरने पर प्रमुखता से शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed