{"_id":"3e269099d11f2a71ffc12235a5f65a8a","slug":"apatron-performance-on-the-cardholder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को कार्डधारक बनाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को कार्डधारक बनाने पर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर ब्लाक की नगठित ग्राम पंचायत नेवादा चौगवां
विज्ञापन
की अंत्योदय बीपीएल सूची में प्रधान को आरोपित कर संशोधन व विभागीय आदेशों
की अवहेलना से खफा ग्रामीणों ने अन्नदाता सहायता मंच की अगुवाई में
शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंप अपात्रों
के नाम कार्डधारकों की सूची से हटाकर पात्रों को सूची में शामिल करने की
मांग की।
अन्नदाता सहायता मंच के प्रीतेश दीक्षित ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत नेवादा ब्लाक हरपालपुर के अंत्योदय बीपीएल की सूची बगैर जांच फीड की गई थी। जिसमें प्रधान ने अपने चहेते और अपात्रों को पात्र कार्डधारकों के स्थान पर चयनित करवा दिया था।
जिसके बाद 24 जुलाई क ो इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन दिया गया, जिस पर उनके द्वारा बगैर जांच फीडिंग सूची में किसी प्रकार का संशोधन न करने का आदेश दिया गया था। पर प्रधान के दबाव में सूची में पुन: संशोधन कर दिया गया तथा पुराने व पात्र कार्ड धारकों के स्थान पर अपने चहेते अपात्र लोगों का नाम फीड भी करा दिया।
ग्रामीणों ने इस दौरान जोरदार नारेबाजी की और डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर जांच कराकर पात्रों को सूची में शामिल करवाने की मांग की। इस मौके पर विवेक मिश्रा, जितेंद्र पांडे, सर्वेश मिश्र समेत काफी संख्या में पीड़ित ग्रामीण मौजूद थे।