फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   anushka

अनुष्का की बौद्धिक क्षमता ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया गौरव

Sat, 01 Feb 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
anushka
फोटो-55-राष्ट्रीय स्तर की साइंस इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित जिले की तनुष्का गुप्ता व साथ में ड? - फोटो : HARDOI
हरदोई। अनुष्का की बौद्धिक क्षमता ने राष्ट्रीय स्तर की इंस्पायर अवार्ड योजना में चयन कराकर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। पहली बार इंस्पायर योजना में जिले को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड योजना में माध्यमिक शिक्षा परिषद व बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अध्ययनरत 4400 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 22 का चयन प्रदेश स्तर के लिए किया गया। 31 जनवरी व एक फरवरी को होने वाले राज्य स्तरीय इंस्पायर सम्मेलन को लेकर 22 छात्र-छात्राएं लखनऊ रवाना किए गए थे। विद्यार्थियों ने लखनऊ में हुई मॉडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शहर के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की कक्षा छह की छात्रा अनुष्का गुप्ता के स्लिड माडल का भी चयन किया गया। इसके बाद छात्रा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है। वहां मौजूद डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि यह पहली बार है कि जिले के किसी विद्यार्थी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर इंस्पायर योजना के लिए किया गया है। सूचना आने के बाद जयपुरिया के डायरेक्टर शिखर अग्रवाल व प्रधानाचार्य विनोद तिवारी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरत की घटना से प्रेरित था यह मॉडल
छोटी सी बालिका तनुष्का का मॉडल स्लिड देखने में तो एक फोल्डर के तरीके का था लेकिन इसको बनाने के पीछे की सोच बहुत बड़ी थी। शिक्षक शिवम मिश्रा व प्रशांत ने बताया कि मॉडल सूरत की आग की घटना के बाद लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। एक रबड़ की पतली शीट होती है जिसमें सोडियम बाई कार्बोनेट व सिट्रिक एसिड होता है जो आग लगने के बाद रिएक्शन कर एक गोलाकार रूप बना लेता है जिसमें व्यक्ति सुरक्षित हो जाता है। लखनऊ में इस मॉडल को भरपूर प्रशंसा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed