फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   anusha selected for saregama

सा रे गा मा के मुख्य आडीशन के लिए अनुषा चयनित

Sat, 11 Jan 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
anusha selected for saregama
हरदोई। जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यह जिले के युवा होनहार कई बार साबित भी कर चुके हैं। गुरुवार को लखनऊ में हुए सारेगामा लिटिल चैंप्स के ऑडीशन में जिले की अनुषा को चयनित किया गया है। उन्हें पांच हजार प्रतिभागियों में से चयनित कर दिल्ली ऑडीशन में बुलाया गया है।
विज्ञापन

जी टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स का ऑडीशन लखनऊ में आशियाना कॉलोनी के चिरंजीव भारती स्कूल में नौ जनवरी को हुआ। इसमें जिले की बिटिया अनुषा त्रिवेदी को दिल्ली में होने वाले ऑडीशन के लिए चयनित किया गया है। यह ऑडीशन दिल्ली में 20 जनवरी को होगा। अनुषा ने बताया कि इसमें 5000 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अनुषा त्रिवेदी आर आर कॉलेज के शिक्षक श्याम नारायण त्रिवेदी व उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अंजू त्रिवेदी की बेटी हैं। अनुषा की बड़ी बहन आस्था भी सिंगिंग करती हैं और दूरदर्शन के कार्यक्रम सिंगिंग स्टार आप यूपी में टॉप पांच प्रतिभागियों में चयनित होकर दूरदर्शन पर आने वाले प्रोग्राम में दिखने भी लगी हैं। आस्था और अनुषा कई जगह अपने प्रोग्राम दे चुकी हैं। इन दोनों बहनों की जोड़ी को काफी सराहना मिली है। सांडी पक्षी महोत्सव, गजानन समिति की गायन प्रतियोगिता विनायक समिति या अन्य जिले में आयोजित हुए कार्यक्रमों में आस्था व अनुषा को आमंत्रित किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed