{"_id":"5f5bbb368ebc3e2b89102893","slug":"anurag-wats-becomes-new-sp-hardoi-news-knp582099380","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित कुमार का तबादला, अनुराग वत्स जिले के नए एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित कुमार का तबादला, अनुराग वत्स जिले के नए एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शासन ने जिले के पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात अमित कुमार का तबादला कर दिया है। उन्हें यूपी 112 का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। हरदोई में अनुराग वत्स को तैनाती दी गई है। अनुराग वत्स अब तक कानपुर देहात में एसपी थे। खास बात ये है कि अनुराग वत्स की पत्नी निधि गुप्ता वत्स पहले से ही जनपद में सीडीओ हैं।
अमित कुमार ने दिसंबर 2019 में हरदोई में एसपी का पद संभाला था। लगभग नौ माह तक जिले में तैनात रहने के दौरान अमित कुमार ने पुलिसिंग में सुधार के लिए कई कार्य किए। उनके कार्यकाल में टड़ियावां का तिहरा हत्याकांड 36 घंटे में खुल गया, जबकि ठेकेदार के पुत्र के अपहरण की वारदात का खुलासा महज तीन घंटों में ही कर ठेकेदार पुत्र को सही सलामत तलाश कर लिया गया था। हरदोई में एसपी के पद पर भेजे गए अनुराग वत्स 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
प्रदेश में साफ सुथरी छवि और तेज तर्रार अफसरों में अनुराग वत्स गिने जाते हैं। उधर दूसरी ओर शुक्रवार देर शाम शासन से जारी हुई पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) की तबादला सूची में भी हरदोई के दो अधिकारियों के नाम हैं। सीओ हरपालपुर विजय कुमार राणा को अब चित्रकूट में तैनाती दी गई है। सीओ शाहाबाद अखिलेश राजन को हमीरपुर भेजा गया है।