फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   anugag becomes co and gagan bdo

अनुराग सीओ, गगनदीप बीडीओ पद पर चयनित

Fri, 11 Sep 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
anugag becomes  co and gagan bdo
अनुराग कुमार सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। यूपी पीसीएस की वर्ष 2018 की परीक्षा में जिले के दो मेधावियों ने सफलता पाई है।
विज्ञापन

मल्लावां विकास खंड के हेरवल निवासी अनुराग कुमार सिंह का चयन डिप्टी एसपी (सीओ) के पद पर हुआ है। अनुराग को ये सफलता दूसरे प्रयास में मिली है। अनुराग ने हाईस्कूल की परीक्षा वर्ष 2005 में लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज से 84 फीसदी अंकों के साथ और इंटरमीडिएट की परीक्षा 2007 में 91.4 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। आगे की पढ़ाई उन्होंने मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट प्रयागराज से पूरी की।
2012 में उन्होंने रिलायंस कंपनी में नौकरी शुरू की थी, लेकिन 2016 में नौकरी छोड़कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगे। 2018 में उन्होंने दूसरी बार पीसीएस के लिए परीक्षा दी थी। उनके चयन की जानकारी मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनुराग के पिता कमल किशोर पहले एक जनरल स्टोर चलाते थे, लेकिन बीमारी के कारण पिछले कुछ समय से घर पर ही रहते हैं। अनुराग के बड़े भाई अनुकूल कुमार सिंह कानपुर देहात की घाटमपुर तहसील में लेखपाल हैं। अनुराग ने दो बार आईएएस की परीक्षा में भी इंटरव्यू तक पहुंचने में सफलता पाई है।
विज्ञापन

शिक्षक गगनदीप ने भरी ऊंची उड़ान
माधौगंज विकास खंड के रुकनापुर निवासी गगनदीप का चयन खंड विकास अधिकारी पद पर हुआ है। गगनदीप ने हाईस्कूल की परीक्षा 2005 में बीएन इंटर कालेज भगवंतनगर से 75 फीसदी अंकों के साथ और इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष 2007 में 74 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। गगनदीप ने कानपुर के कृष्णा इंस्टीट्यूट से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। 2015 में बीटीसी करने के बाद गगनदीप का चयन शिक्षक पद पर हो गया था। वह प्राथमिक विद्यालय झब्बूखेड़ा में तैनात हैं। गगनदीप ने पहली बार ही पीसीएस की परीक्षा दी थी और इसमें उन्हें सफलता मिली। गगनदीप ने एक बार आईएएस की परीक्षा भी दी है, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। पिता रविंद्र कुमार कनौजिया आदर्श राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान इंटर कालेज भिठाई में प्रधानाध्यापक हैं जबकि माता विद्यावती देवी गृहणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेक्चरर के भाई अंकित बने डिप्टी कलक्टर
शहर के एएसवीवी इंटर कालेज में लेक्चरर और अटेवा के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर आशीष वर्मा के भाई अंकित वर्मा का चयन उपजिलाधिकारी के पद पर हुआ है। अंकित वर्मा को पहले ही प्रयास में सफलता मिली है। अंकित तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके सबसे बड़े भाई अरुण कुमार जूनियर हाईस्कूल लखीमपुर में प्रधानाध्यपक हैं, जबकि दूसरे नंबर के भाई डॉक्टर आशीष वर्मा एएसवीवी इंटर कालेज में तैनात हैं। पिता राजराम वर्मा पुलिस निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और कुसुमलता ग्रहणी हैं। अंकित की पढ़ाई लखीमपुर और दिल्ली में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed