फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Another died of fever

बुखार से एक और ने दम तोड़ा

Mon, 26 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 26 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Another died of fever

बरसोइया। बावन ब्लाक के  बरसोइया गांव में फैले विचित्र बुखार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार की रात बुखार से पीड़ित एक और युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं कई मरीज आसपास के जनपदों में इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणोें की मानें छह मरीजों की हालत गंभीर है। इधर, जिला पंचायत की ओर से आसपास के गांवों से 9 सदस्यों की सफाई टीम बरसोइया पहुंची और विशेष सफाई अभियान शुरू किया। सीएमओ डा. रामगोपाल ने बताया कि मरीजों को दवा वितरित की जा रही है। गांव में सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त कराया जा रहा है।

विज्ञापन


गांव निवासी रामसनेही यादव के पुत्र विमलेश (25) को बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे फर्रुखाबाद स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां रविवार की रात उसकी मौत हो गई। इसकेे अलावा गांव के रीतू सिंह(39) को बुखार के साथ नाक से खून आना शुरूहो गया। उसका घर पर ही इलाज हो रहा है। इधर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री हंसमुखी, रसोइया रामा, नैनी, अंनगपाल सिंह, भोलू(20) की हालत गंभीर होने पर उनका अलग-अलग अस्पतालों मेें इलाज चल रहा है। इधर, स्वास्थ्य टीम में डा. रागिनी, जया श्रीवास्तव, बृजेंद्र सिंह, उमेश कुमार आदि मरीजों के इलाज में जुटे हैं। फिलहाल गांव मेें
विज्ञापन

बुखार से मरने वालों की संख्या 10 पर पहुंच गई है।

गौरतलब है कि बरसोइया गांव में करीब एक माह से फैले बुखार से ग्रामीण परेशान हैं। अमर उजाला ने गांव के हालात की खबर प्रकाशित की तो अफसरों ने टीम भेजकर दवाएं वितरित कराई। बावजूद इसके बीमारी पर अंकुश नहीं लग रहा है। चिकित्साधिकारी बावन डा. विनीत तिवारी ने गांव में गंदगी के चलते बीमारी फैलने की रिपोर्ट अफसरों को भेजी। जिस पर चेते जिला पंचायतराज अधिकारी ने 26 से 30 अक्तूबर तक गांव में विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए 9 सदस्यीय सफाई कर्मियों की टीम गांव भेजी। टीम ने गांव की गलियोें से लेकर सड़क पर सफाई के साथ चोक नालियों को खुलवाकर दवा का छिड़काव शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed