फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   annual exam

4 लाख 70 हजार नौनिहालों की परीक्षाओं में रोड़ा बना कोरोना, फिर टलीं

Wed, 18 Mar 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
annual exam
हरदोई। जिले के करीब चार हजार परिषदीय विद्यालयों के कक्षा दो से आठ तक की वार्षिक परीक्षा कोरोना के चलते फिर टल गई है। अब यह परीक्षाएं दो अप्रैल के बाद होंगीं। वहीं पहले 18 मार्च को होनी थी लेकिन हाल ही में इनकी तिथि 23 मार्च निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

कोरोना के चलते प्रदेश के स्कूलों में दो अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। जिसके चलते परीक्षाएं भी टल गई हैं।परिषदीय परीक्षाएं पहले 18 मार्च से थीं लेकिन कोरोना के चलते टल ग्रईं औ 23 मार्च से निर्धारित की गईं लेकिन एक बार फिर परीक्षाएं टालनी पड़ीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि दो अप्रैल तक फिर से शिक्षण संस्थाएं बंद कर दी गईं हैं जिसके चलते परीक्षाएं दो अप्रैल के बाद ही होंगी। परियोजना के निर्देश पर नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

हरदोई। शहर के जयपुरिया स्कूल के डायरेक्टर शिखर अग्रवाल का कहना है कि निश्चित रूप से बार बार छुट्टियों से शिक्षण, परीक्षाएं व परिणाम सभी बाधित होता है लेकिन समस्या ऐसी है कि बच्चों का स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए भी सबसे जरूरी है। इसलिए उन्होंने दो परीक्षाएं टालीं, दो अप्रैल तक स्कूल बंद कर दिया। बाकी कक्षा आठ व 10 की परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर वह स्कूली बसों को भी सेनेटाइज करा चुके हैं। अभिभावकों व बच्चों को भी शुरूआती दौर में इस ओर जागरूक कर चुके हैं। रही बात पढ़ाई कि तो बच्चों का इसमें भी अहित नहीं होने दिया जाएगा, स्कूल खुलने के बाद योजना तैयार कर निर्धारित कोर्स पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से एलर्ट है। यहां तक की साफ सफाई को लेकर भी चिकित्सालय परिसर में बेहतर इंतजाम किए गए हैं तो वहीं वार्डों में भोजन वितरण को लेकर भी कहीं किसी तरह की चूक न हो तो स्वास्थ्य कर्मी मास्क आदि का प्रयोग करके ही वार्डों में जा रहे हैं।
हरदोई। उप कृषि निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार मिश्रा ने कहा है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए भारत एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में एक ही स्थान पर जन समुदाय को एकत्रित न होने देने की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए किसानों के स्वास्थ्य हित में 18 मार्च को राजकीय कृषि प्रक्षेत्र, सवायजपुर में आयोजित होने वाले किसाना दिवस को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है।

हरदोई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके रावत ने बताया कि शासन के निर्देश पर समस्त सीएचसी व पीएचसी पर 11 चिकित्सकों व कर्मियों की टीम गठित की गई है जिसे आरआरटी टीम का नाम दिया गया है। यह टीम केंद्र पर पूरी तरह से एलर्ट रहेगी और कोरोना से संबंधित सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed