फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Angry at his mother's scolding, the student committed suicide by hanging himself

Hardoi News: मां की डांट से नाराज छात्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Wed, 20 Aug 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Angry at his mother's scolding, the student committed suicide by hanging himself
हरदोई। शहर के बावन चुंगी निवासी किशोर ने बुधवार सुबह फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजन शव देखकर बिलख पड़े। मृतक के पिता ने बताया कि पढ़ाई को लेकर उसकी मां ने मामूली रूप से डांट दिया था। इससे नाराज होकर किशोर ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बावन चुंगी स्थित लोनार बस अड्डा निवासी सुधीर दीक्षित किराए पर कार चलवाते हैं। सुधीर ने बताया कि उनका पुत्र जितिन दीक्षित (17) कक्षा 11 का छात्र था। बुधवार सुबह उसने पूजा की। साथ में नाश्ता भी किया। इसके बाद वह काम पर चले गए। उसकी मां प्रतिमा कपड़े धो रही थीं। इस दौरान जितिन ने कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद प्रतिमा कमरे में गईं। उन्होंने पुत्र को लटकते देखा जिससे वह बिलख पड़ीं। जीवित होने की आस लिए परिजन उसको उतारकर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि जितिन कॉलेज जाने में लापरवाही करता था। उसकी मां रोज कॉलेज जाने और पढ़ाई करने को कहती थीं। मंगलवार को मामूली डांट दिया था। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता ने कहा सभी जिद पूरी करते थे एक बार बताता तो...
मोर्चरी के बाहर बिलख-बिलख कर रोते समय मृतक के पिता ने बताया कि उसकी सभी जिद पूरी करते थे। उसने इसी साल रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज से हाईस्कूल पास किया था। उसने 60 प्रतिशत अंक पाए थे। उसने एसडी इंटर कॉलेज में एडमिशन कराने को कहा था। वह भी करा दिया था। अगर कोई परेशानी थी या कुछ चाहिए था तो एक बार बताता तो उसका भी हल खोजते लेकिन बिना कुछ बताए ही उसने ऐसा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed