फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Anesthesiologists will come from 77 km away, then operations will be possible in Sandila CHC

Hardoi News: 77 किलोमीटर दूर से आएंगे बेहोशी के चिकित्सक तब संडीला सीएचसी में ऑपरेशन हो पाएगा

Tue, 19 Aug 2025 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Anesthesiologists will come from 77 km away, then operations will be possible in Sandila CHC
हरदोई। जनपद में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं का हाल भी गजब है। लखनऊ और हरदोई जिला मुख्यालय के बीच स्थित संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) है। ऑपरेशन से प्रसव के लिए एनस्थीसिया दिया जाना जरूरी होता है। गजब बात यह है कि संडीला सीएचसी में एनस्थीसिया देने वाले चिकित्सक की तैनाती नहीं है। पिहानी में तैनात चिकित्सक यहां संबद्ध हैं। मतलब यह कि ऐसा मामला सामने आए तो 77 किलोमीटर दूर से चिकित्सक के आने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

जनपद में हर माह औसतन साढ़े पांच हजार प्रसव होते हैं। बड़ी संख्या में प्रसव ऑपरेशन से भी होते हैं। ग्रामीण इलाकों में ऑपरेशन से प्रसव कराने के लिए जनपद में पांच एफआरयू स्थापित हैं। यह एफआरयू संडीला, हरपालपुर, बिलग्राम, पिहानी और जिला महिला चिकित्सालय में हैं। संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर है। लखनऊ और हरदोई के बीच स्थित है। ग्रामीण इलाकों के लोगों को हरदोई और लखनऊ की दौड़ न लगानी पड़े. इसलिए यहां एफआरयू स्थापित कराई गई थी। अब हाल यह है कि यहां एनेस्थेसिस्ट की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन



एनेस्थेसिस्ट की तैनाती नहीं है। पिहानी के एनेस्थेसिस्ट संबद्ध हैं। एफआरयू का मामला आता है तो उन्हें सूचना दी जाती है। वह भी जल्द से जल्द आने का प्रयास करते हैं। चिकित्सक की स्थायी तैनाती कराने का प्रयास किया जा रहा है। -डॉ. मनोज कुमार सिंह, सीएचसी अधीक्षक, संडीला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed