फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   An innocent child died by drowning after falling into a water-filled pit while playing.

Hardoi News: खेलते समय पानी भरे गड्ढे में गिरे मासूम की डूबकर मौत

Sun, 08 Mar 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
An innocent child died by drowning after falling into a water-filled pit while playing.
फोटो-23- हिमांशु। फाइल फोटो
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के जनकपुरवा में रविवार दोपहर मकान के बाहर खेलते समय मासूम पानी भरे गढ्डे में गिर गया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे पानी से बाहर निकालकर हरपालपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

जनकपुरवा निवासी विक्रम हैदराबाद में एक फैक्टरी में काम करते हैं। होली पर वह गांव आए थे। विक्रम ने बताया कि उनके मकान के बाहर एक गढ्डा है। इसमें घर का गंदा पानी जाता है। रविवार दोपहर उनका दो वर्षीय पुत्र हिमांशु मकान के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह गड्ढे में गिर गया। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला। हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हिमांशु को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है। अगर कोई शिकायत मिलेगी तो जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed