{"_id":"6266dc3eb021ed134603446a","slug":"amrit-water-supply-in-zone-5-start-today-hardoi-news-knp6932702153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोन पांच में आज शुरू होगी अमृत पेयजल धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोन पांच में आज शुरू होगी अमृत पेयजल धारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अमृत योजना के तहत शहर में बिछाई गई पाइप लाइन को चेक करने का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को जोन पांच में पेयजल आपूर्ति शुरू की जाएगी। आपूर्ति के साथ ही ये जोन नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया जाएगा। जोन एक में सप्लाई चल रही है। इसे पहले ही हैंडओवर किया जा चुका है ।
सोमवार को नगर पालिका कार्यालय में जल निगम नगरीय क्षेत्र लखनऊ जोन से आए एक्सईन पीसी श्रीवास्तव की टीम के साथ पालिका चेयरमैन सुखसागर मिश्रा एवं सभासदों की बैठक हुई। एक्सईन ने बताया कि जोन पांच से जुड़ी लाइनों को ठीक कर दिया गया है। मंगलवार से पानी की आपूर्ति शुरू करेंगे। जल निगम की टीम ने बताया कि अन्य जोन की सप्लाई का परीक्षण व लाइनों को चेक करने के साथ काम पूरा कर लिया गया है।
31 मई तक सभी जोन की सप्लाई चालू करने के लिए एक सहायक अभियंता व एक अवर अभियंता को लगाया है। सभासद अमित त्रिवेदी रानू, आदेश सिंह, बादशाह सिंह, मनोज त्रिवेदी, पुष्कर तिवारी ने कहा कि जो भी वाटर लाइन लीक हैं, उन्हें दुरुस्त कराकर जल्द आपूर्ति शुरू की जाए। जलकल पटल प्रभारी कमल मिश्रा ने बताया कि अमृत योजना के तहत शहर को आठ जोन में बांटा गया था।
विज्ञापन
जोन एक में एक हजार केएल टंकी, दो नलकूप के साथ पेयजल आपूर्ति चालू है। इस जोन में वार्ड संख्या पांच व सात के मोहल्ले शामिल हैं। शहर के अन्य सभी वार्ड के लिए जोन संख्या दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ के लिए के लिए सामूहिक कार्ययोजना के तहत पांच नलकूप, दो टंकी 1500 केएल, 1600 केएल 90 किमी वाटर लाइन आदि कार्य के साथ पेयजल आपूर्ति शुरू होनी है।
लखनऊ से आए जल निगम के एक्सईन पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि जोन पांच में पेयजल आपूर्ति 26 अप्रैल से शुरू हो रही है। शेष जोन के लिए जल्द आपूर्ति शुरू हो जाएगी।